विराट कोहली की सेंचुरी पड़ी भारी, श्रीलंका के काम नहीं आया दसुन शनाका का दमदार शतक
(India) भारतीय टीम ने वनडे मैच को भले ही 67 रन से जीत लिया, लेकिन श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टीम इंडिया के खेमे में एक शंका जरूर पैदा की होगी, क्योंकि उन्होंने शतकीय पारी इस मैच में खेली। हालांकि, उनकी शतकीय पारी बेकार गई, क्योंकि ये काफी देर से आई, तब तक टीम मैच से बाहर हो चुकी थी, लेकिन उनका शतक भारतीय खेमे में खलबली मचाने का काम करेगा।

इस मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंद बाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, कप्तान का ये फैसला भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने गलत साबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने टीम को शतकीय साझेदारी दिलाई। यहां तक कि भारत के लिए दो बल्ले बाजों ने
अर्ध शतक और एक बल्लेबाज ने शतक जड़ा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।