सचिन का आज 50वां जन्मदिन:मैच,रन,शतक बनाने में कोई आस-पास नहीं,वर्ल्ड कप के सबसे कामयाब बल्लेबाज भी
(India) क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने आज जीवन की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। वे आज 50साल के हो गए हैं। क्रिकेट में किसी भी रिकॉर्ड की बात हो तो सचिन का नाम आ ही जाता है। सचिन 200 इंटरनेशनल टेस्‍ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन क्रिकेट के भगवान सचिन के नाम ही हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में अकेला नाम सचिन तेंदुलकर का है। सचिन ने शतकों के अलावा अर्धशतक भी खूब लगाए। सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।