पहलवानों के सपोर्ट में आगे आया UWW, भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की दी
धमक
(India) करीबी एक महीने से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है, जिसका कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को जंतर मंतर से हटा दिया था। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत देश के शीर्ष पहलवानों मंगलवार
को गंगा नदी में अपने मेडल बहाने पहुंचे थे लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अनुरोध के
बाद पदक विसर्जन कार्यक्रम पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया। इस बीच पहलवानों के सपोर्ट में अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग
(UWW) आगे आया है। पहलवानों की सर्वोच्च संस्था UWW ने भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की धमकी दी है। बता दें
कि अनेक भारतीय पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं, जिन पर खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप हैं।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि हालिया घटना चिंताजनक है। यह और भी ज्यादा चिंताजक है कि पहलवानों को धरना देने के लिए पुलिस द्वारा अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया। जिस स्थान पर वे एक महीने से विरोध कर रहे थे उस जगह को भी
प्रशासन ने साफ कर दिया। UWW पहलवानों के साथ इस तरह के व्यवहार और हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करता है।
अब तक हुई जांच पर भी निराशा व्यक्त करता है। UWW संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का
आग्रह करता है। अगर 45 दिन के अंदर भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हुए तो ऐसे में उसे सस्पेंड किया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।