(India)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे सीरीज में दो टेस्ट मैचों के बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टेस्ट मैच में भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से ख़िताब अपने नाम किया, इस बार भारतीय टीम के पास लगातार 13वीं बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका है। इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज की टीम 2006 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत सकी थी। उसके बाद भारत ने 6 बार वेस्टइंडीज को उसी के घर में और 6 बार भारत में हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 139 वनडे मुकाबले खेले गए है। इनमें से भारत 70 मैच जीता और वेस्टइंडीज ने 63 मैच अपने नाम किए। 4 ऐसे मुकाबले हुए जो बेनतीजा रहा , जबकि दो मैच टाई भी रहा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।