लम्बे अरसे के बाद बुमराह की वापसी, आयरलैंड दौरे के लिए बनेंगे भारतीय टीम के कप्तान
(India) भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से शुरू हो रहे T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लम्बे अरसे के बाद चोट से वापसी कर रहे है भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं सीनियर प्लेयर्स जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है, इस सीरीज को टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि करीब एक साल के बाद जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे है और साथ ही अगले महीने एशिया कप और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में बुमराह को अच्छे फार्म में होना भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करेगी। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। टीम वेस्टइंडीज दौरे से सीधे आयरलैंड के लिए रवाना होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।