भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच आज,एक्सपेरिमेंट की वजह से भारत दूसरा वनडे मैच हारा
(India) भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज है, यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद एंड टौबेगो के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं बात करें सीरीज की तो भारत और वेस्टइंडीज 1-1 जीत के साथ बराबर पर है, भारतीय टीम पर 17 साल बाद पहली बार वेस्टइंडीज से सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अगर टीम इंडिया यह सीरीज हार जाती है तो लगातार 13 सीरीज जीतने के बाद कोई सीरीज गंवाएगी। भारत के लिए इस सीरीज की शुरुआत अच्छी रही लेकिन दूसरे मैच में भारत के कमजोर मिडिल आर्डर की वजह से हार का सामना करना पड़ा। हार की वजह टीम इंडिया में चाल रहे एक्सपेरिमेंट को बताया जा रहा है। पहले मैच में रोहित शर्मा 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे वहीं कोहली ने बैटिंग तक नही किया। दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दे दिया गया जिससे मिडिल आर्डर कमजोर हो गया और इंडिया मैच हार गयी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।