(India)
अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को होना तय था. लेकिन तारीख में बदलाव की मांग के बाद अब यह मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तारीख में बदलाव के लिए अपनी हामी दे दी है. इसके अलावा श्रीलंका-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख में भी बदलाव किए गए है. पहले यह मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाना था. बदलाव के बाद अब यह मैच 10 अक्टूबर को खेला जायेगा. वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. जून के आखिर मे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका शेड्यूल जारी किया था.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।