10 हजार साल बाद धरती पर लौटा बूमरैंग उल्कापिंड, वजन 0.6 किलोग्राम
(International) अफ्रीका की सहारा डेजर्ट में एस्ट्रोनॉमर्स को 'बूमरैंग' उल्कापिंड मिला है. साइंटिस्ट्स का कहना है कि 10 हजार साल पहले पृथ्वी से स्पेस में एक उल्कापिंड छोड़ा गया था और अब यह 10 हजार साल बाद धरती पर लौटा है. फ्रांस की ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी में इस पर रिसर्च हुई और इसके बाद बताया गया कि इस उल्कापिंड का नाम NWA 13188 है. रिसर्च के मुताबिक साइंटिस्ट्स का कहना है कि यह NWA 13188 उल्कापिंड हमारे पृथ्वी के क्रस्ट (पृथ्वी की सतह का सबसे उपरी परत) और वॉल्कैनिक रॉक से बना हुआ है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस उल्कापिंड का वजन 1.4 पाउंड 0.6 किलोग्राम है और लगभग 10,000 साल पहले एक क्षुद्रग्रह के प्रभाव (एस्टेरॉयड इंपैक्ट) से यह उल्कापिंड अंतरिक्ष में चला गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।