भारत ने दिया वापसी का संकेत जीता सीरीज का तीसरा टी-20 मैच
(India) भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में भारत ने तीसरा टी-20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वहीं भारत इस जीत के साथ ही टी-20 सीरीज में वापसी के संकेत दिए हैं, इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरीडा शहर में खेला जाएगा। आपको बता दे इस सीरीज का तीसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था। वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए, वहीं भारत ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। भारत के तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 83 रन बनाये, तिलक वर्मा 37 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाये, वहीं कुलदीप यादव सबसे ज्यादा 3 विकेट लिये।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।