(India)
30 अगस्त से शुरू होने वाली एशिया कप के लिए बांग्लादेश के टीम की घोषणा कर दी गयी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी (BCB) ने एशिया कप 2023 के लिए 17 मेंबर्स वाली टीम की घोषणा की है। जिसमें बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम के कप्तानी करेंगे, वहीं मुश्फिकुर रहीम विकेटकीपर होंगे। 22 साल के युवा खिलाडी तंजीद तमीम को आगामी एशिया कप के लिए वनडे टीम में पहली बार मौका मिला है। तंजीद, टीम में तमीम इकबाल की जगह लेंगे। बांग्लादेश के बायें हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कमर की चोट के कारण बांग्लादेश की वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी। पिछले महीने तमीम इकबाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद अचानक रिटायरमेंट ले लिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।