(India)
2022 के एशिया कप के विजेता श्रीलंका ने इस बार अपनी शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने ग्रुप-बी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। आपको बता दे कि कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 42.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 165 रनों का टारगेट 39 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। तेज गेंदबाज मथीश पथिराना प्लेयर ऑफ द मैच रहे। श्रीलंका टीम ने वनडे में लगातार 11वां मुकाबला जीता, ये टीम की सबसे लम्बी विनिंग स्ट्रीक है। इससे पहले टीम ने 2 बार लगातार 10-10 मुकाबले जीते थे, एक बार 2004 में और दूसरी बार 2013 से 2015 के बीच।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।