(India)
एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत, 2 दिनों से चल रहे भारत-पाकिस्तान के इस मैच का निर्णय सोमवार रात को हुआ। पाकिस्तान टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। भारत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए तभी बारिश आ गयी, मैच को बीच में ही रोक देना पड़ा। वहीं इस मैच का निर्णय रिज़र्व डे यानी सोमवार हुआ। विराट कोहली और केएल राहुल ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 194 बॉल पर नाबाद 233 रन की साझेदारी की। भारत ने 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 32 ओवर में 128 रन ही बना सका।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।