(India)
भारत श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप सुपर-4 के चौथे मुकाबले में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीलंका को लगातार 13 वनडे जीतने के बाद पहली हार मिली है। आपको बता दे कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगायी और वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना दस हज़ार रन पूरा किया, वहीं ईशान किशन और के एल राहुल के 63 रनों के पार्टनरशिप ने भारत को मजबूती दी। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका से 20 साल के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में 42 रन की नॉट आउट पारी भी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।