(India)
एशिया कप 2023 में आखिरी सुपर-4 स्टेज का मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। यह मैच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समय मुताबिक दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। आपको बता दे कि भारत श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुका है। वहीं भारत इस एशिया कप के टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है, अगर यह मैच जीतता है तो टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत होगी। पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बेनतीजा रहा था। इसके बाद टीम ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वहीं खबर यह भी है की आज भारत अपने बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।