(India)
भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पुरूष हॉकी फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। भारत ने जापान को खिताबी मुकाबले में 5-1 से हराया। भारत ने एशियाई खेलों में नौ साल बाद स्वर्ण पदक जीता है इससे पहले भारत ने 2014 में इंचियोन में पुरूष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था। शानदार फॉर्म मे चल रही टीम इंडिया ने चौथी बार पीला तमगा जीतकर अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कटाया है। भीरतीय टीम अब 1966,1998, 2014 और 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुकी है जबकि नौ रजत और दो कांस्य भी जीते है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।