अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
(India) टीम इंडिया गुरुवार दोपहर अहमदाबाद पहुंची| यहां 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच होना है| भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का अहम मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा | इस मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं | टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी बात ये है कि इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमान गिल प्रैक्टिस करते नजर आए हैं | डेंगू के कारण शुभमन टीम से बाहर हो गए थे और अब तक वह इस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दोनों मैच नहीं खेल पाए हैं | बता दें कि अभी हाल खालिस्तानियों की तरफ से भारत में आंतकी हमले की धमकी इस कारण टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है | खालिस्तानी आंतकवादी गुरपतवन्त पन्नू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत- पाकिस्तान के बीच खेले जाने विश्व कप के क्रिकेट मैच में हमले की धमकी दी है
अहमदाबाद में पाकिस्तान टीम का भव्य स्वागत
इससे पहले पाकिस्तान की टीम बुधवार को अहमदाबाद पहुंची| यहां टीम का भव्य स्वागत किया गया| जैसे ही टीम होटल पहुंची तो उनका स्वागत केक, फूल और डांस से किया गया|

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।