विश्वकप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 7 विकेट से दी मात
(India) वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया। इंडिया ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत की और रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की। 19 रन देकर 2 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया। मोहम्मद रिजवान 49 रन पर आउट हुए। 5 इंडियन बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।




Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।