दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर
(India) ऑस्ट्रेलियाई टीम ICC WC 2023 में अपने पहले चार मैचों में से दो जीतकर चौथे स्थान पर है। डच टीम टूर्नामेंट में अब तक केवल एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है। बल्लेबाजों के लय में आने से उत्साहित ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप 2023 में बुधवार को नीदरलैंड्स (AUS vs NED) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा
थोड़ा सा आपको इस स्टेडियम के बारे में बता देते है, अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली का एक प्रमुख खेल का मैदान है। यहाँ क्रिकेट खेला जाता हैं। स्टेडियम का पहले नाम फ़िरोज़ शाह कोटला ग्राउण्ड था किन्तु मोदी सरकार ने इसका नाम पूर्व वित्त मन्त्री श्री अरुण जेटली जी के पर नाम पर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया।
विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नीदरलैंड से है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले चार में से दो मैच जीते हैं और ICC WC 2023 तालिका में चौथे स्थान पर है। टूर्नामेंट में अब तक केवल एक जीत के साथ डच टीम तालिका में 9वें स्थान पर हैं।
दोनों टीमे के खिलाडी कुछ इस प्रकार होंगे :
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लाइन, वेस्ले बरेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।