विश्व कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों का दिया लक्ष्य
(India) विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कुल 9 मैच खेलेगी। आज 29 अक्टूबर 2023 को विश्व कप (World Cup 2023) में भारत का छठा मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में हो रहा है |वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया है | टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए |
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए | केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली | उनसे पहले शुभमन गिल 9 रन, विराट कोहली 0 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिश टीम की ओर से डेविड विली ने तीन विकेट लिए | आदिल राशिद और मार्क वुड ने 2-2 विकेट लिए |
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।