इस दौरान भारतीय टीम टूर्नामेंट की लगातार सातवीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम इस दौड़ से बाहर होने की कगार पर है |सेमीफाइनल के लिए यह मैच जीतकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी। वहीं भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है क्योंकि कम से कम वानखेड़े का रिकॉर्ड तो यही कहता है | वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 25 मैचों का आयोजन हो चुका है |
दोनों टीमों के खिलाडियों पर एक नजर
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज |
श्रीलंका: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दुष्मंथा चामीरा, महीष तीक्षणा, कासुन राजीता, दिलशान मदुशंका |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।