2024 में ओलिंपिक से लेकर वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की निगाहें
(India) भारतीय क्रिकेट टीम 2024 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से करने जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था | इस साल भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी जीतना है | पिछले एक दशक से भारत का आईसीसी खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका | 2024 में भारत के पास मौके हैं | रोहित की टीम 4 से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दम दिखाएगी | महिला टीम को भी सितंबर-अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है | क्रिकेट में भारत सबसे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारा, उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन 2024 में कई टूर्नामेंट भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आएंगे | पेरिस ओलंपिक का आयोजन साल 2024 में ही होगा |
2024 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी जीतना :
2024 में भारत के पास तीन विश्व कप ट्रॉफी जीतने का मौका होगा. ये सभी भारत की अलग-अलग क्रिकेट टीमों के लिए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली भारत की जूनियर टीम यानी युवाओं के नाम आईसीसी का पहला खिताब होगा | अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 13 जनवरी से 11 फरवरी तक आइवरी कोस्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एएफसी एशियन कप 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में आयोजित होगा ।
2024 में चार बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट : 2024 की शुरुआत दो बड़े फुटबॉल आयोजनों से होगी. अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 13 जनवरी से 11 फरवरी तक आइवरी कोस्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एएफसी एशियन कप 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में खेला जाएगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।