(India)
वनडे वर्ल्ड कप के 3 चैंपियन को 3 महीने पहले ही भारत में हराने वाली अफगानिस्तान टीम फिर भारत आ रही है। 11 जनवरी से भारत में अफगानिस्तान टीम टी-20 की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। ये सीरीज जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है।अफगान टीम भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच नहीं जीत सकी है।अफगान टीम ने टी-20 फॉर्मेट में खेले गए कुल मैचों में से 63% जीते हैं। टी-20 फॉर्मेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 मैच हुए हैं। जिसमें 4 भारत ने जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।