सैम ऑल्टमैन का दावा, कंपनियों में AI कर रहा है 50 प्रतिशत से ज्यादा कोडिंग
(International) सैम ऑल्टमैन ने कहा कि आजकल AI टूल्स को सीखने पर वैसे ही ध्यान देना चाहिए, जैसे पहले कोडिंग स्किल्स सीखने पर दिया जाता था। उनका मानना है कि AI में अच्छा ज्ञान भविष्य में काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अब उद्योग स्वचालन की ओर बढ़ रहे हैं।

इस बात का विचार अब ज्यादा जोर पकड़ रहा है कि AI धीरे-धीरे मानव कोडर्स की जगह ले सकता है। एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदी ने हाल ही में कहा था कि अगले छह महीने में AI 90% तक कोड तैयार कर सकेगा। ओपनएआई के मुख्य उत्पाद अधिकारी केविन वील ने भी यह सुझाव दिया कि इस साल के अंत तक AI मनुष्यों से भी बेहतर कोडिंग कर सकेगा।

भविष्य को ध्यान में रखते हुए सैम ऑल्टमैन ने ये भी कहा की AI के अधिक सक्षम होने से सॉफ्टवेयर इंजीनियरो की मांग में कमी भी आ सकती है, इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया की AI के कारण नौकरिया अचानक विस्थापित नहीं होगी, बल्कि ये प्रक्रिया धीरे धीरे होगी|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।