(NewDelhi, NewDelhi)
नई दिल्ली में चल रही 'क्राफ्टकथा' भारत की हस्तशिल्प विरासत की शानदार नुमाइश है। इस साल इसका विषय 'हस्तनिर्मित वस्तुओं की अनकही कहानियां' है। सालाना आयोजन वस्त्र मंत्रालय और अखिल भारतीय कारीगर और शिल्पकार कल्याण संघ मिलकर करते हैं।
दिल्ली में सात दिन चलने वाला महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ। इसमें कलात्मक प्रामाणिकता और देश भर से अलग-अलग शिल्प कला की बेहतरीन कृतियां शामिल की गई हैं। अलग-अलग जगहों के परिधान, चप्पलें, पारंपरिक टोकरियां, मिट्टी से बनी कलाकृतियां, मूर्तियां, गुड़िया, नकली फूल, चित्रकारी, मुखौटे, चिड़ियों के सजावटी बर्तन, धातु की कलाकृतियां जैसे कई उत्पादों को एक मंच पर दिखाया गया है।
शिल्पकारों ने बताया कि दिल्ली वालों के दिल में उनकी कला के लिए बेपनाह मोहब्बत है। महोत्सव में विशेष रविवार का आयोजन किया जाएगा। इससे आगंतुकों को बेहतरीन कृतियां देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।