टॉस जीतकर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की पूरी टीम को 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट कर दिया। हेनिल पटेल ने 5 विकेट लेकर कहर बरपाया, जबकि दीपेश दिवेंद्रन, आर.एस. एम्ब्रिश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट झटका।
महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पहले ही घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनके शतक चर्चा में रहे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वह सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। अब अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उनसे फिर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।