बोसवर्थ ने माना कि साल 2025 मेटा के लिए चुनौतियों से भरा रहा, जब एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग पावर जुटाने में कंपनी को संघर्ष करना पड़ा। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। बाजार में चर्चा है कि 2026 की पहली तिमाही में मेटा दो नए मॉडल पेश कर सकती है— टेक्स्ट आधारित ‘एवोकाडो’ और इमेज-वीडियो पर केंद्रित ‘मैंगो’। खास बात यह है कि ‘एवोकाडो’ मेटा का प्रोपराइटरी मॉडल हो सकता है, न कि ओपन-सोर्स।
यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि बीते साल Llama 4 मॉडल के कमजोर प्रदर्शन से सीईओ मार्क जुकरबर्ग काफी नाराज बताए गए थे। ओपनएआई, एंथ्रोपिक और गूगल की बढ़त ने मेटा पर दबाव बढ़ा दिया था। इसके बाद जुकरबर्ग ने एआई को शीर्ष प्राथमिकता बनाते हुए करीब 15 अरब डॉलर का निवेश किया, टीम में बड़े बदलाव किए और एआई विशेषज्ञ एलेक्जेंडर वांग को नई सुपरइंटेलिजेंस लैब की कमान सौंपी। अब मेटा का लक्ष्य साफ है— एआई की रेस में फिर से लीड हासिल करना।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।