इस मुकाबले के दौरान ईशान किशन का एक खास पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, मिचेल सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उनका बल्ला हाथ से छूटकर हवा में उड़ गया, जिसे देखकर फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। पंत के करियर में भी ऐसे कई मौके देखे जा चुके हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाजों की तुलना कर रहे हैं।
मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे, लेकिन ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक पारियों के सामने यह स्कोर कम पड़ गया। सूर्यकुमार ने 82 रन की दमदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई। टी20 विश्व कप से पहले ईशान किशन का यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।