भाजपा ने तीसरा विकल्प बनने के लिए झोंकी ताकत मुख्यमंत्रियों के साथ 40 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
(India) भाजपा ने केरल में तीसरा राजनीतिक विकल्प बनने के लिए रणनीति तेज की। राजस्थान व गुजरात के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान मौजूद रहे। इसके साथ ही पार्टी ने तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया। भाजपा वामदलों के गढ़ केरल में एक नया राजनीतिक विकल्प बनकर उभरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। यही वजह है कि शनिवार को विभिन्न सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान राजस्थान व गुजरात के मुख्यमंत्रियों को उतारकर अपना दम दिखाया।

भाजपा केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन एलडीएफ और कांग्रेस-नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ का विकल्प बनना चाहती है। खुद प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की जीत को राजनीतिक परिदृश्य में मील का पत्थर बताया था। उन्होंने कहा था कि इस जीत ने केरल में भाजपा की जीत की नींव रख दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।