दोपहर में प्रधानमंत्री बनारस लोकोमोटिव वर्क्स पहुंचेंगे और वहां कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों से 50 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी।
प्रधानमंत्री वाराणसी में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
29 अप्रैल को केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान के रिनपोचे संगपा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।