गुरुवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के कई अन्य शहरों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला।
भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूल सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं, जबकि कोटा में 12वीं कक्षा का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है।
मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में धूलभरी हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के लगभग सभी शहरों में तेज धूप और गर्म हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, सीकर और अलवर जैसे शहरों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।