मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी वाला सोना 0.3 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 51 हजार 299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता भी बाजार पर असर डाल रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4690 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और समुद्री मार्गों पर अनिश्चितता के चलते डॉलर मजबूत बना हुआ है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना है।
बाजार की नजर अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है, जिससे आगे सोने की कीमतों की दिशा तय हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।