उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ग्राहकों का झुकाव तेजी से नई ऊर्जा वाहनों की ओर बढ़ रहा है। FADA के वाइस प्रेसिडेंट साई गिरिधर के अनुसार, भविष्य इलेक्ट्रिक का है, लेकिन ग्राहकों के लिए यह तभी बेहतर विकल्प बनेगा जब इसमें पर्याप्त वैल्यू हो।
कंपनियों की बात करें तो Tata Motors इस सेगमेंट में 8,543 यूनिट बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही, जो पिछले साल के मुकाबले 77.17% अधिक है। इसके बाद Mahindra & Mahindra ने 5,413 यूनिट और JSW MG Motor India ने 5,006 यूनिट की बिक्री के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी 60.73% की वृद्धि दर्ज की गई, जहां अप्रैल में 1,48,740 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस सेगमेंट में TVS Motor Company 37,683 यूनिट के साथ शीर्ष पर रही, जबकि Bajaj Auto और Ather Energy क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री 3.3% बढ़कर 64,549 यूनिट रही, जबकि इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में दो गुना से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और बिक्री 2,245 यूनिट तक पहुंच गई।
FADA के अनुसार, बढ़ती ईंधन कीमतों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों का भी उपभोक्ताओं के रुझान पर असर पड़ा है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर झुकाव बढ़ा है। फिलहाल, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में EV की हिस्सेदारी करीब 5-5.5% तक पहुंच गई है, जबकि CNG जैसे अन्य विकल्पों के साथ नई ऊर्जा वाहनों की कुल हिस्सेदारी करीब 36% हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।