इस दौरान इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के 319 प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों और 17 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उम्मीदवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई चयनित अभ्यर्थियों ने इसे अपने जीवन का अहम और यादगार पल बताया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में 9 हजार से अधिक नियुक्तियां की गई हैं, जबकि बीते दो वर्षों में विभिन्न विभागों में 16 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।
सीएम ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार हजारों नई भर्तियां करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।