पुलिस के अनुसार, दुर्घटना आमदरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूरमा मोड़ के पास रात करीब 1:30 बजे हुई। रीठी क्षेत्र के एक परिवार के 25 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।
मैहर नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को कटनी और जबलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली टक्कर के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और भागने के प्रयास में उसने दोबारा टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन इसी दौरान एक अन्य वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उसी दौरान एक और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इस हादसे में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।