भीषण गर्मी के बावजूद देश-विदेश के पर्यटक राजस्थान की संस्कृति, किले, महल और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई घरेलू पर्यटकों का कहना है कि गर्म मौसम के बावजूद वे राजस्थान की शाही विरासत का अनुभव करना चाहते हैं।
साल 1982 में शुरू हुई ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ भारत की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन मानी जाती है। यह ट्रेन हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
यह ट्रेन नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होती है और करीब 2,610 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा शहर का भी भ्रमण कराती है।
यात्रियों को इस सफर में शाही सुविधाओं, पारंपरिक राजस्थानी मेहमाननवाजी और ऐतिहासिक धरोहरों का अनूठा अनुभव मिलता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।