नए बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 15 मई के बाद से यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर धीरे-धीरे घरेलू उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है।
कुल मिलाकर पिछले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।