यह फैसला हांगकांग में आयोजित एएए की कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया। यह बैठक 28 से 31 मई तक होने वाली एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप से पहले आयोजित की गई थी।
विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने बताया कि 2027 में चंडीगढ़ एशियाई रिले प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, जबकि 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप भुवनेश्वर में आयोजित होगी।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पिछले साल दोनों प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए दावा पेश किया था। चंडीगढ़ में होने वाली एशियाई रिले इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण होगा। इसका पहला आयोजन 2024 में बैंकॉक में हुआ था, जबकि दूसरा संस्करण इस साल जून में चीन में आयोजित किया जाएगा।
वहीं, 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप फरवरी में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेली जाएगी। इसी स्टेडियम में मार्च 2028 में विश्व इंडोर चैंपियनशिप का आयोजन भी प्रस्तावित है।
भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक एथलेटिक्स आयोजनों की मेजबानी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश ने 2028 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप और 2029 या 2031 सीनियर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की इच्छा भी जताई है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।