प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत में तेजी से धुआं फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद की गुहार लगाई, जबकि कुछ ने जान जोखिम में डालकर इमारत से छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे के साथ तीसरी मंजिल से कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गद्दे लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को इमारत से कूदते हुए देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना स्थल फायर स्टेशन से करीब 700 मीटर दूर था, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने भी बचाव में मदद की।
दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अधिकारियों के मुताबिक, कई मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।