सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारी घर के अंदर तलाशी लेते रहे, जबकि सुरक्षा बल बाहर तैनात थे। इस कार्रवाई में पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस टीम भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी थाने में दर्ज एक मामले से जुड़ी हुई है, हालांकि इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पुलिस बिना अनुमति घर में घुसी और ताले तोड़कर पूरे परिसर की तलाशी ली गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब उनके खिलाफ कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी जांच भी जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।