राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) यह पुनर्परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित कर रही है, जिनकी 3 मई को हुई परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है और इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।
देश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जा रही है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ियों को रोकने के लिए 51,311 जैमर भी लगाए गए हैं।
पुनर्परीक्षा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें NTA, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों पर पूरा भरोसा है और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।