एसडीएम दीपक चौहान ने बताया कि कई बच्चों में अगले दिन भी लक्षण बने रहे। अधिकांश बच्चों का इलाज डॉक्टरों की सलाह पर घर पर ही किया गया, जबकि कुछ अभिभावक स्वयं डॉक्टर होने के कारण अपने बच्चों का उपचार कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल कोई भी बच्चा अस्पताल में भर्ती नहीं है।
घटना के बाद खाद्य विभाग ने स्कूल में परोसे गए भोजन और उसमें इस्तेमाल सभी खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल की उप-प्राचार्य कामायनी चौहान ने बताया कि शनिवार को बच्चों को राजमा, सब्जी, चावल, रोटी और आइसक्रीम परोसी गई थी। उन्होंने कहा कि स्कूल में रोजाना 3,200 से अधिक लोग भोजन करते हैं और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्कूल प्रबंधन भी अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।