पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा था। छत गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई अन्य मजदूरों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
राहत और बचाव कार्य में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें जुटी हुई हैं। इसके अलावा भारतीय सेना को भी बचाव अभियान में लगाया गया है ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। भारी मशीनों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों की तलाश पूरी नहीं हो जाती, तब तक राहत अभियान जारी रहेगा।
राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों और आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526 / 22535185 जारी किए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।