तेल कंपनियों के मुताबिक, अब 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 2,930 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 3,113 रुपये थी, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर थी। पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी, जिसके चलते वाणिज्यिक एलपीजी लगातार महंगा हुआ था।
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क मूल्य के आधार पर की जाती है। इस बार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।