घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित 'अपना घर शालीमार' आवासीय सोसाइटी की है। पुलिस के मुताबिक, तीनों नकाबपोश बदमाश पहले से ही मकान की छत पर छिपे हुए थे। सुबह जैसे ही परिवार ने मुख्य दरवाजा खोला, वे हथियारों के बल पर घर में घुस गए।
पिस्तौल से लैस बदमाशों ने ओम प्रकाश, उनकी पत्नी और बच्चों को बंधक बना लिया। आरोप है कि उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की और कीमती सामान का ठिकाना बताने के लिए धमकाया। पीड़ित अधिकारी के अनुसार, बदमाश उनकी पत्नी के पहने हुए सोने के आभूषण भी उतारकर ले गए।
ओम प्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी देकर पूरे परिवार को डराया और लूटपाट को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आवासीय सोसाइटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।