सोने की कीमत स्थिर, चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ती; जानिए आज का भाव
(India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सस्ती हुई। कमजोर घरेलू मांग के चलते सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें सीमित दायरे में रहीं।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना (सभी करों सहित) 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

वहीं चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

कारोबारियों के मुताबिक, ज्वैलर्स और औद्योगिक खरीदारों की कमजोर मांग के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल नहीं देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 23.30 डॉलर (0.57%) गिरकर 4,029.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।