सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, DMRC ने जारी किया आदेश
(DELHI, DELHI) सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार सुबह 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। बंद किए गए स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, जनपथ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, यह निर्णय जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी सूचना में कहा कि सभी संबंधित स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे और यात्रियों से यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।