इस बार ट्रेड शो की थीम “UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing and Exports” रखी गई है। आयोजन में 85 देशों के 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी की तैयारी की जा रही है।
ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने और पांच दिनों में 6 लाख से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन के जरिए प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
UPITS-2026 में 4,000 से ज्यादा एमओयू और करीब ₹3,200 करोड़ के प्रस्तावित समझौतों का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा आयोजन के दौरान ₹13,500 करोड़ से अधिक की व्यावसायिक पूछताछ मिलने का अनुमान है।
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के ODOP, MSME, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि सहित 27 से अधिक क्षेत्रों की क्षमताओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
आयोजन के दौरान कारोबार और तकनीक से जुड़े विशेष नॉलेज सेशन भी होंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल व्यापार, मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और फूड प्रोसेसिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
तैयारियों की समीक्षा के दौरान औद्योगिक निवेश को लेकर भी चर्चा हुई। BVG, TCS और हीरानंदानी समूह ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर रुचि दिखाई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने और ट्रेड शो को उत्तर प्रदेश के निवेश, निर्यात, नवाचार और विनिर्माण सामर्थ्य की वैश्विक पहचान बनाने के निर्देश दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।