मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर था, लेकिन विपक्ष ने विधायी कार्यों और अनुपूरक बजट जैसे अहम विषयों पर चर्चा करने के बजाय अनावश्यक मुद्दे उठाकर सदन का बहुमूल्य समय नष्ट किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी और सर्वदलीय बैठक में पहले ही सदन का एजेंडा तय किया गया था तथा सरकार ने नियमों के तहत हर विषय पर चर्चा और जवाब देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद विपक्ष ने सदन की कार्यवाही प्रभावित करने का प्रयास किया।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष का लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और संसदीय संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार सदन का माहौल खराब कर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार को देख रही है और सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।