संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अलकायदा के नए और खतरनाक साजिशों का पर्दाफाश
(India) 10 अगस्त को जारी UNSC की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि AQIS अब एक क्षेत्रीय आतंकी नेटवर्क के रूप में विकसित हो चुका है। हालांकि, इससे पहले आई UNSC की 37वीं रिपोर्ट में एक सदस्य देश ने इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हाथ बताया था। इस तरह संयुक्त राष्ट्र की लगातार दो रिपोर्टों में दो अलग-अलग आतंकी संगठनों के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि यह संगठन अब बांग्लादेश में भी अपने नए आतंकी सेल स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (ISIL/दाएश) लंबे समय से ऐसे जहरीले रासायनिक और जैविक हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मचाई जा सके। हालांकि, ऐसे हथियार बनाना बेहद जटिल प्रक्रिया होने के कारण वे अभी तक इसमें पूरी तरह सफल नहीं हुए हैं। इसके बावजूद, इन संगठनों के ऑनलाइन नेटवर्क पर लगातार जहरीले पदार्थ बनाने के तरीके साझा किए जा रहे हैं
फरवरी में खुलासा: ISIL की अंग्रेजी पत्रिका 'इनवेड' में बोटुलिनम टॉक्सिन और साइनाइड जैसे जहरीले पदार्थ तैयार करने के निर्देश छापे गए थे।
राइसिन का खतरा: पिछले 12 महीनों के दौरान ISIL-K ने अपने नेटवर्क में 'राइसिन' नामक अत्यंत घातक विष को तैयार करने से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।