राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके संघर्ष ने भारत को सिर्फ राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं दी, बल्कि देश के भविष्य को खुद गढ़ने का अधिकार और जिम्मेदारी भी दी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह दिन 140 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी अवसर है। उन्होंने सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता, प्रगति और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छुए, यही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।